Sunday, June 8, 2025

 

व्यास सम्मान

डॉ. मंजूश्री गर्ग

व्यास सम्मान सन् 1991 ई. में के. के. फाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य में किये गये योगदान के लिये साहित्यकारों को देना प्रारम्भ किया गया था। व्यास सम्मान की विशेषतायें हैं-

1.      व्यास सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और सम्मान राशि चार लाख रूपये-(सम्मान राशि फाउंडेशन द्वारा निर्धारित की जाती है।)

2.      व्यास सम्मान पिछले दस वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक कृति को दिया जाता है।

    3. समिति की राय में यदि किसी वर्ष कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिये अपेक्षित स्तर

की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है, जैसा कि सन् 2007 ई. में    किसी भी साहित्यकार को पुरस्कार नहीं दिया गया।

4.कृति सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त अन्य विधाओं जैसे- आत्मकथा, ललित निबन्ध, समीक्षा व आलोचना साहित्य और भाषा का इतिहास, आदि की भी हो सकती है।

5. व्यास सम्मान की विशिष्टता है कि इसमें साहित्यकार को केंद्र में न रखकर साहित्यिक कृति को महत्व दिया जाता है।

6. व्यास सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता है लेकिन यदि चयन समिति में किसी कृति पर विचार विमर्श शुरू हो गया है तो प्रस्तावित कृति के लेखक की मृत्यु होने पर विचार किया जा सकता है।

7.भविष्य में सम्मानित लेखक की किसी अन्य कृति पर विचार नहीं किया जाता है।

 

साहित्यकार               कृति                    वर्ष

1.      रामविलास शर्मा     भारत के प्राचीन भाषा परिवार       1991

और हिन्दी

2.      डॉ. शिवप्रसाद सिंह   नीला चाँद(उपन्यास)              1992

3.      गिरिजाकुमार माथुर   मैं वक्त के सामने हूं(काव्य-संग्रह)   1993

4.      धर्मवीर भारती       सपना अभी भी(काव्य-संग्रह)       1994 

5.      कुँवर नारायण       कोई दूसरा नहीं(काव्य-संग्रह)       1995

6.      प्रो. राम स्वरूप चतुर्वेदी     हिन्दी साहित्य और         1996

संवेदना का विकास

7.      केदारनाथ सिंह      उत्तर कबीर और अन्य कवितायें     1997

8.      गोविन्द मिश्र        पाँच आँगनों वाला घर(उपन्यास)    1998

9.      श्री लाल शुक्ल      बिसरामपुर का संत(उपन्यास)      1999

10.  गिरिराज किशोर     पहला गिरमिटिया(उपन्यास)        2000

11.  रमेश चंद्र शाह       आलोचना का पक्ष                2001

12.  कैलाश बाजपेयी      पृथ्वी का कृष्ण पक्ष(प्रबन्ध काव्य)  2002

13.  चित्रा मुद्गल        आँवा(उपन्यास)                  2003

14.  मृदुला गर्ग          कठगुलाब(उपन्यास)              2004

15.  चंद्रकांता            कथा सतिसार(उपन्यास)           2005

16.  परमानंद श्रीवास्तव   कविता का यथार्थ                2006

17.  मन्नू भंडारी         एक कहानी यह भी(आत्म कथा)    2008

18.  अमरकांत          इन्हीं हथियारों से                2009

19.  विश्वनाथ प्रसाद तिवारी     फिर भी कुछ रह जायेंगे     2010

20.  रामदरश मिश्र       आम के पत्ते(काव्य-संग्रह)          2011

21.  नरेन्द्र कोहली       न भूतो न भविष्यति(उपन्यास)     2012

22.  विश्वनाथ त्रिपाठी     व्योमकेश दरवेश(संस्मरण)         2013

23.  कमल किशोर गोयनका      प्रेमचंद्र की कहनियों का     2014

काल क्रमानुसार अध्ययन

24.  डॉ. सुनीता जैन            क्षमा(काव्य-संग्रह)          2015

25.  सुरेन्द्र वर्मा         काटना शमी का वृक्ष(उपन्यास)     2016

पद्मपंखुरी की धार से

26.  ममता कालिया      दुक्खम-सुक्खम(उपन्यास)          2017

27.  लीलाधर जगूड़ी      जितने लोग उतने प्रेम       2018

28.  नासिरा शर्मा        कागज की नाव            2019

29.  शरद गगारे         पाटलिपुत्र की साम्राज्ञी       2020

30.  असगर वजाहत      महावाली(नाटक)           2021

31.  ज्ञान चतुर्वेदी        पागलखाना(उपन्यास)       2022

32.  पुष्पा भारती        यादें, यादें और यादें(संस्मरण)2023

33.  सुर्यबाला           कौन देस को वासी         2024

वेणु की डायरी(उपन्यास)

 ------------------------------------------------------------------------


 


No comments:

Post a Comment