Monday, September 29, 2025



30 सितम्बर, 2025 शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि श्री महागौरी जी को शत्-शत् नमन

माँ पार्वती की आराधना

नूपुर बजत मानि मृग से अधीन होत,

मीन होत जानि चरनामृत झरनि को।

खंजन से नचैं देखि सुषमा सरद की सी,

सचैं मधुकर से पराग केसरनि की

रीझि रीझि तेरी पदछवि पै तिलोचन के

लोचन ये, अंब! धारैं केतिक धारनि को।

फूलत कुमुद से मयंक से निरखि नख;

पंकज से खिले लखि तरवा तरनि को।


        रामचंद्र(कवि)

 

No comments:

Post a Comment