भारत रत्न
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और
सर्वोच्च सेवा को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। यह सम्मान रातनीति, कला,
विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को
दिया जाता है। भारत रत्न का प्रारम्भ 2 जनवरी, 1954 को तत्कीन राष्ट्रपति डॉ.
राजेन्द्र प्रसाद ने किया था। सबसे पहले भारत रत्न से 1954 में स्वतंत्र भारत के
पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली
राधाकृष्णन और वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को सम्मानित किया गया। 1954 में भारत
रत्न केवल जीवित रहते दिया जाता था लेकिन 1955 से मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। एक
साल में अधिक से अधिक तीन व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जा सकता है, साथ ही यह भी
आवश्यक नहीं है कि प्रत्येक वर्ष भारत रत्न दिया ही जाये।
भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र व एक मेडल दिया
जाता है। इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती है। मेडल में ताँबे के बने
पीपल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना होता है, पत्ते का किनारा भी
प्लैटिनम का बना होता है इसके नीचे चाँदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा
होता है। मेडल के पृष्ठ भाग पर अशोक स्तम्भ बना होता है और नीचे हिंदी में सत्यमेव
जयते लिखा होता है।
विशेष- 1. भारत रत्न गैर भारतीयों को भी दिया जा सकता है,
जैसे-मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला, अब्दुल गफ्फार खान।
2. सन् 2013 में भारत रत्न मे संशोधन किया गया और खेल के क्षेत्र में भी यह
पुरस्कार दिया जाने लगा और क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित
किया गया।
भारत रत्न से सम्मानित महान विभूतियाँ-
1.
सर्वपल्ली राधाकृष्नन्(1954) शिक्षक व राजनेता
2.
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी(1954) राजनेता व दार्शनिक
3.
चन्द्रशेखर वेंकटरमन(1954) वैज्ञानिक
4.
भगवानदास(1955) शिक्षाशास्त्री
व दार्शनिक
5.
मोक्षगुंडम विश्वेश्वेरेय्या(1955) इंजीनियर
6.
जवाहरलाल नेहरू(1955) प्रथम
प्रधानमंत्री, राजनेता
7.
गोविन्द वल्लब पंत(1957) प्रथम
गृहमंत्री(उ. प्र.), राजनेता
8.
धोंडो केशव कर्वे(1958) समाज
सुधारक, विधवा विवाह के समर्थक
9.
विधान चंद्र राय(1961) चिकित्सक
व स्वतंत्रता सेनानी
10.
पुरूषोत्तमदास टंडन(1961) राजनेता
व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनवाने में विशेष योगदान
11.
राजेन्द्र प्रसाद(1962) राजनेता
व प्रथम राष्ट्रपति
12.
जाकिर हुसैन(1963) शिक्षा
के क्षेत्र में विशेष योगदान व राष्ट्रपति
13.
पांडुरंग वामन काणे(1963) संस्कृत
के विद्वान
14.
लाल बहादुर शास्त्री(1966) राजनेता
व प्रधानमंत्री
15.
इंदिरा गाँधी(1971) राजनेता
व प्रथम महिला प्रधानमंत्री
16.
वी. वी. गिरि(1975) राजनेता
व राष्ट्रपति
17.
के. कामराज(1976) राजनेता
18.
मदर टेरेसा(1980) समाज
सेविका
19.
विनोवा भावे(1983) सामाजिक
कार्यकर्ता(भूदान आन्दोलन)
20.
खान अब्दुल गफ्फार खान(1987) स्वतंत्रता सेनानी व अहिंसा के
पुजारी
21.
मारूदुर गोपालन रामचन्द्रन(1988) अभिनेता व राजनेता
22.
भीमराव अंबेडकर(1990) राजनेता
व संविधान निर्माण में विशेष योगदान
23.
नेल्सन मंडेला(1990) दक्षिण
अफ्रीका के राष्ट्रपति(रंगभेद के विरूद्ध आन्दोलन)
24.
राजीव गाँधी(1991) राजनेता
व प्रधानमंत्री
25.
वल्लभभाई पटेल(1991)
देसी रियासतों को भारत में मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान
26.
मोरारजी देसाई(1991) राजनेता
व प्रधानमंत्री
27.
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद(1992) राजनेता व प्रथम शिक्षामंत्री
28.
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा(1992) उद्योगपति
29.
सत्यजित राय(1992) फिल्म
निर्माता व निर्देशक
30.
ए. पी. जे. अब्दुल कलाम(1997) वैज्ञानिक, इंजीनियर व राष्ट्रपति
31.
गुलजारीलाल नंदा(1997) राजनीतिज्ञ
व दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री
32.
अरूणा आसफ अली(1997) स्वतंत्रता
सेनानी व राजनेता
33.
एम. एस. सुब्बलक्ष्मी(1998) भारतीय कर्नाटक गायिका
34.
चिदम्बर सुब्रह्मण्यम्(1998) राजनेता
35.
जयप्रकाश नारायण(1998) राजनेता
व आपातकाल के समय सम्पूर्ण क्रांति के जनक
36.
रविशंकर(1999) सितारवादक
व संगीतज्ञ
37.
अमर्त्यसेन(1999) अर्थशास्त्री
38.
गोपीनाथ बोरदोलोई(1999) स्वतंत्रता
सेनानी व असम के प्रथम मुख्यमंत्री
39.
लता मंगेशकर(2001) महान
गायिका
40.
उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ(2001) प्रख्यात शहनाई वादक
41.
भीमसेन जोशी(2008) शास्त्रीय
संगीतज्ञ
42.
सचिन तेंदुलकर(2013) प्रसिद्ध
क्रिकेट खिलाड़ी
43.
सी. एन. आर. राव(2013) वैज्ञानिक(रसायन)
44.
अटल बिहारी वाजपेयी(2014) प्रधानमंत्री,
पत्रकार व कवि
45.
मदन मोहन मालवीय(2014) काशी
हिन्दू विश्व विद्यालय के प्रणेता
46.
नानाजी देशमुख(2019) समाजसेवी
व भारतीय जनसंघ के नेता
47.
भूपेन हजारिका(2019) असम
के एक गीतकार, संगीतज्ञ व गायक
48.
प्रणव मुखर्जी(2019) राष्ट्रपति
49.
एम. एस,स्वामीनाथन(2023) वैज्ञानिक-हरित
क्रांति के जनक
50.
लाल कृष्ण आडवाणी(2023) भारतीय
जनता पार्टी के प्रमुख नेता
51.
चौधरी चरण सिंह(2024) राजनेता
व प्रधानमंत्री
52.
पी. वी. नरसिम्हाराव(2024) राजनेता
व प्रधानमंत्री
53.
कर्पूरी ठाकुर(2024) स्वतंत्रता
सेनानी व जन नायक
No comments:
Post a Comment