लीची
डॉ.
मंजूश्री गर्ग
लीची एक मधुर ड्रूप फल है जो गर्मियों के मौसम
में आता है। इसका वैज्ञानिक नाम Litchi Chinensis है। इसका
मूल उत्पत्ति स्थान चीन माना जाता है। यह ऊष्णकटिबन्धीय फल है। यह मैडागास्कर,
नेपाल, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाइलैंड, फिलीपींस, आदि देशों में पाया जाता
है। भारत में सबसे ज्यादा लीची के बाग उत्तराखण्ड के देहरादून में हैं।
लीची का पेड़ सदाबहार पेड़ हैं जो कि 15 से 20
मी. तक ऊँचा होता है और पत्तियाँ लगभग 15 से 25 से. मी. लम्बी व पतली होती हैं
जिनमें स्निग्धता होती है, देखने में बहुत सुन्दर लगती हैं। फूल छोटे हरे, सफेद या
पीले रंग के सुगंधित होते हैं जो लगभग 30 से. मी. लम्बी पैनिकल पर लगते हैं। फूल
आने के लगभग तीन महीने के बाद फल लगता है। भारत में मई, जून के महीने में फल आता
है। फल का बाहरी छिलका मैरून रंग का होत है जो आसानी से हट जाता है। फल के अंदर दूधिया
रंग का मीठा, रसयुक्त गूदा होता है लीची का यही भाग खाने योग्य होता है। फल के बीच
में भूरे रंग की गुठली होती है। लीची में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता
है।
No comments:
Post a Comment