हिन्दी साहित्य
Tuesday, May 21, 2019
बाहर निकलूँ तो चेहरे पर
एक तबस्सुम भी चिपका लूँ।
-विज्ञान व्रत
Monday, May 20, 2019
मैं जिसके हाथ में एक फूल दे के आया था,
उसी के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है।
-कृष्ण बिहारी नूर
Sunday, May 19, 2019
मोतियों के सिवा कुछ नहीं पाओगे
जितना जी चाहो उतना खँगालो मुझे।
कन्हैयालाल नंदन
Saturday, May 18, 2019
बूँद-बूँद साकार बने, वोट-वोट सरकार।
सही व्यक्ति जितवाइये, जात-पात बेकार।।
कुलभूषण व्यास
Friday, May 17, 2019
जब भी आता है मेरा नाम तेरे नाम के साथ
जाने क्यूँ लोग मेरे नाम से जल जाते हैं।
कतील शिफाई
Thursday, May 16, 2019
बहुत गिनाते तुम रहे, दूजों के गुण दोष।
अपने भीतर झाँक लो, उड़ जायेंगे होश।।
सुभाष नीरव
Wednesday, May 15, 2019
एक बार आ जाओ कान्हा
!
मैं राधा नहीं, ना ही कोई गोपी।
फिर भी अपनी चरण-रज बना लो कान्हा
!
भूल से चंदन समझ, मस्तक पे लगा लो कान्हा
!
डॉ. मंजूश्री गर्ग
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)