Sunday, August 14, 2022


15 अगस्त, 2022 आजादी के अमृत महोत्सव पर

हम नमन सभी को करते हैं


प्रथम नमन भारत की मिट्टी को जिसमें पलकर बड़े हुये।

द्वितीय नमन भारत के वीरों को जिन्होंने देश की रक्षा की।

तृतीय नमन भारत के किसानों को जिन्होंने देश को अन्न दिया।

चतुर्थ नमन भारत के वैज्ञानिकों को जिन्होंने नये आविष्कार किये।

पंचम नमन भारत के शिक्षकों को जिन्होंने हमें शिक्षित किया।

षष्टम् नमन भारत के कवियों को जिन्होंने य़शगान किया।

सप्तम् नमन भारत के नेताओं को जिन्होंने देश को मान दिलाया।

नमन हर भारत के जन को जिन्होंने देश हित में कुछ काम किया।

विश्व पटल पर भारत का परचम लहराकर, मान बढ़ाया।


                   डॉ. मंजूश्री गर्ग 

No comments:

Post a Comment