Tuesday, April 18, 2023


एक बार आ जाओ कान्हा!

 

एक बार आ जाओ कान्हा!

बीहड़ वन में खो गये हैं हम।

अँधेरे में गुम हैं राहे सभी

आ के उजाला दिखा जाओ कान्हा!

एक बार आ जाओ कान्हा!

 

सौंप दी जीवन-डोर तुम्हारे हाथ

किसी और से क्यों उम्मीद रखें हम।

किस राह पर है चलना हमें

आ के हमें बता जाओ कान्हा!

एक बार आ जाओ कान्हा!

                    डॉ. मंजूश्री गर्ग         

  

No comments:

Post a Comment