नवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें
हाइकु
डॉ0 मंजूश्री गर्ग
नव रात्रों में
नव रूपों में देवी
दर्शन देतीं.
1.
पहले दिन
शैलपुत्री रूप में
ध्यान करें.
2.
दूसरे दिन
ब्रह्मचारिणी रूप
देवी दर्शन.
3.
चंद्रघण्टा माँ
भयमुक्त करें
तीसरे दिन.
4.
माँ कुष्माण्डा
सूर्य सी तेजस्वी
रोग हरती. (चौथे दिन)
5.
पाँचवे दिन
स्कंदमाता रूप में
माँ सुख देती.
6.
कात्यायनी माँ
सिंह पे सवार हो
वर हैं देती. (छठे दिन)
7.
सातवें दिन
कालरात्रि रूप में
देवी दर्शन.
8.
आठवें दिन
महागौरी रूप में
माँ के दर्शन.
9.
सिद्धिदात्री माँ
नवें दिन आकर
आशीष देतीं.
10.
No comments:
Post a Comment