Thursday, June 16, 2022

 

सम्बन्धों के मोती

 

जीवन के धागे में पिरे

सम्बन्धों के मोती

देते हैं आभा

प्रेम की, अनुराग की

मान की, सम्मान की।

कभी जो पड़ी गाँठ

जीवन की सहजता

रहती है जाती

वाद में, प्रतिवाद में

टूट जाती हैं गाँठ

बिखर जाते हैं मोती।

कभी समय बीतते

धीरे-धीरे

होती है सहज गाँठ भी

और बनी रहती है आभा

सम्बन्धों के मोती की।


              डॉ. मंजूश्री गर्ग

 

 

 

 

 

 

 


No comments:

Post a Comment