Tuesday, February 25, 2025

 


जन्म शताब्दी वर्ष

पं. हर प्रसाद शास्त्री


डॉ. मंजूश्री गर्ग

जन्म-तिथि- 15 अक्टूबर, सन् 1923 .

पुण्य-तिथि- 8 मार्च,सन् 1992 .

 

पं. हर प्रसाद शास्त्री का जन्म हापुड़(. प्र.) के पास श्यामपुर गाँव में एक ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। इनके पिता पं. सोहनलाल शर्मा और माँ ज्वाला देवी थीं। पं. हर प्रसाद शास्त्री की प्राथमिक शिक्षा गाँव में हुई थी। संस्कृत विश्व विद्यालय, वाराणसी से पं. हर प्रसाद शास्त्री जी ने शास्त्री की परीक्षा पास की थी। इसके बाद गाजियाबाद(. प्र.) के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया। अद्यापन करते हुये ही आगरा विश्व विद्यालय से हिन्दी और संस्कृत में एम. . किया।

पं. हर प्रसाद शास्त्री विशेष रूप से संस्कृत के विद्वान थे फिर भी शास्त्री जी ने हिन्दी के प्रचार और प्रसार में अपना विशेष योगदान दिया। विशेष रूप से गाजियाबाद शहर में हिन्दी के प्रति आम जन व विद्यार्थियों के मन मे प्रेम जगाया। शास्त्री जी ने स्वयं हिन्दी में गीत और कवितायें लिखीं व युवा पीढ़ी को हिन्दी साहित्य लेखन की ओर प्रोत्साहित किया। पं. हर प्रसाद शास्त्री जी के प्रयासों से गाजियाबाद में हिन्दी भवन की स्थापना हुई व गाजियाबाद लोक परिषद् का गठन हुआ।

गाजियाबाद लोक परिषद् के द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें सम्पूर्ण भारत से हिन्दी कवि आकर काव्य पाठ करते हैं। गाजियाबाद लोक परिषद् के बैनर तले काव्य पाठ करके कवि अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

पं. हर प्रसाद शास्त्री बहुत ही सहज, सरल व लक्ष्य के प्रति लगनशील व्यक्ति थे। शास्त्री जी पूर्ण रूप से हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पित थे और जीवन भर हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार में लगे रहे। वर्ष 2022 में गाजियाबाद में पं. हर प्रसाद शास्त्री का जन्म शताब्दी बर्ष मनाया गया। इसी उपलक्ष में 15 अक्टूबर, 2022 को सायं 7 बजे से हिन्दी भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment