ऊदल के जन्म का वर्णन-
जौन घड़ी यहु
लड़िका जन्मो दूसरो नाय रचो करतार
सेतु बन्ध और
रामेश्वर लै करिहै जग जाहिर तलवार।
किला जीती ले
यह मांडू का बाप का बदला लिहै चुकाय
जा कोल्हू में
बाबुल पेरे जम्बे को ठाड़ो दिहे पिराय।
किला किला पर
परमाले की रानी दुहाई दिहे फिराय
सारे गढ़ों पर
विजय ये करिके जीत का झंडा दिहे गड़ाय।
तीन बार गढ़
दिल्ली दाबे मारे मान पिथौरा क्यार
नामकरण जाको
ऊदल है भीमसेन क्यार अवतार।
जगनिक
No comments:
Post a Comment